अल्बर्टा में कहीं भी, सहायता प्राप्त करें

वास्तविक सहायता, जब आपको इसकी ज़रूरत हो। कोई प्रतीक्षा-सूची नहीं, कोई वित्तीय बाधाएं नहीं

poster-counselling-overview-ltr.jpg
 

काउंसलिंग कैसे मदद कर सकती है

जीवन हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन आपको इसका सामना अकेले करने की जरूरत नहीं है। चाहे आप तनाव से जूझ रहे हों, रिश्तों को लेकर चिंतित हों, या आप अपने जैसा महसूस नहीं कर रहे हों, काउंसलिंग आपको जो अनुभव कर रहे हैं उसे सुलझाने में मदद कर सकती है और आपको फलने-फूलने के लिए आवश्यक साधन प्रदान कर सकती है।

हम पूरे प्रांत में कहीं भी व्यक्तियों, जोड़ों, और परिवारों के लिए किफ़ायती काउंसलिंग (परामर्श सेवा) प्रदान करते हैं। ऑनलाइन और व्यक्तिगत अपॉइंटमेंट विकल्पों के साथ, Counselling Alberta आपकी जीवनशैली के अनुकूल लचीली सहयता प्रदान करती है।

 
  • हम एक स्लाइडिंग-शुल्क स्केल का प्रयोग करते हैं, जिसका मतलब है कि शुल्क आपकी आय और भुगतान करने की क्षमता पर आधारित है। हम आपके साथ ऐसी लागत खोजने का प्रयास करेंगे जो प्रबंधनीय हो, ताकि आप आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त कर सकें। किसी को भी मना नहीं किया जाता है।

  • हमारे पास प्रतीक्षा-सूची नहीं है या किसी रेफरल की ज़रूरत नहीं होती है, इसलिए आप तैयार होते ही यथाशीघ्र रजिस्टर कर सकते हैं। हम आमतौर पर आपके अनुरोध पर कार्रवाई करते हैं और कुछ दिनों के भीतर आपको एक काउंसलर से मैच करते हैं। वहां से, आपका काउंसलर आपकी पहली अपॉइंटमेंट निर्धारित करने के लिए संपर्क करेगा!

  • कई तरीकों में से एक तरीका जिस से हम ग्राहकों को सार्थक प्रगति करने में मदद करते हैं वो शोध-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से है जिसे फ़ीडबैक-इनफॉर्म्ड ट्रीटमेंट (FIT) कहा जाता है। प्रत्येक सत्र से पहले, आप इस बारे में एक संक्षिप्त चेक-इन पूरा करेंगे कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं - इसे अपने मानसिक स्वास्थ्य की नब्ज टटोलने के रूप में सोचें।

    ये त्वरित चिंतन आपके काउंसलर को इस बात की जानकारी देते हैं कि आप कैसा कर रहे हैं और क्या आपके सत्रों में किसी बदलाव की ज़रूरत है। वास्तविक समय की यह फीडबैक हमें आपके काउंसलिंग अनुभव को आपकी वास्तविक जरूरतों के अनुरूप बनाने में मदद करता है, ताकि आप हर अपॉइंटमेंट का अधिकतम लाभ उठा सकें।

 
 

पंजीकरण विकल्प

आप तीन अलग-अलग तरीकों से काउंसलिंग के लिए रजिस्टर कर सकते हैं:

 

ऑनलाइन

किसी भी समय रजिस्टर करें, दिन के 24 घंटे। इनटेक फ़ॉर्म पर, आप हमें बता सकते हैं कि क्या आपको किसी विशिष्ट भाषा में काउंसलिंग की आवश्यकता है।

 

फ़ोन

हमें सोमवार से लेकर शुक्रवार, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 833.827.4230, पर कॉल करें

 

इनटेक फ़ॉर्म

इनटेक फ़ॉर्म को डाउनलोड करें और पूरा करें (केवल अंग्रेजी में), और फिर इसे ईमेल या फैक्स द्वारा 403.265.8886 पर भेजें

 
 
 

ऑनलाइन काउंसलिंग अल्बर्टा में कहीं भी उपलब्ध है, और व्यक्तिगत सत्र यहाँ उपलब्ध हैं:

Global Village Centre (Brooks)

Calgary Counselling Centre (Calgary)

Momentum Counselling (Edmonton)

The Family Centre (Edmonton)

Some Other Solutions (Fort McMurray)

Catholic Family Services (Grande Prairie)

Lethbridge Family Services (Lethbridge)

Medicine Hat Family Service (Medicine Hat)

Vantage Community Services (Red Deer)

Vegreville Family & Community Support Services (Vegreville)

 

कृपया ध्यान दें कि भाषा की उपलब्धता व्यक्तिगत स्थान के अनुसार भिन्न हो सकती है। यदि आप किसी विशिष्ट भाषा में काउंसलिंग की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको उपलब्धता की पुष्टि करने के लिए सीधे एजेंसी से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

 
 

 
 

संपर्क विवरण

काउंसलिंग: 833.827.4230

ऑफिस: 403.265.4980

फैक्स: 403.265.8886

कृपया ध्यान दें: हम चिकित्सीय (थेराप्यूटिक) प्रश्नों का उत्तर ईमेल द्वारा नहीं दे सकते हैं। यदि आप कार्यालय के समय के बाद कॉल करते हैं, तो कृपया एक संदेश छोड़ दें और हम आपको वापस कॉल करेंगे।

घंटे

सोमवार - गुरुवार: सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे तक

शुक्रवार: सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक

शनिवार: सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक

डाक पता

Suite 1000, 105 – 12 Avenue SE
Calgary, AB T2G 1A1
Canada

 
 
 

व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन काउंसलिंग

काउंसलिंग काम करती है। चाहे ऑनलाइन या व्यक्तिगत काउंसलिंग सत्रों के माध्यम से, हमारे ग्राहकों को उद्योग में सबसे प्रभावी काउंसलिंग प्राप्त होता है।

 
billboard-counselling-overview-ltr.jpg